एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील में 2 गिरफ्तार।
रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी
रुड़की (हरिद्वार)।8 अक्टूबर 2026–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशालय के निर्देशों पर वारंटियों की धर-पकड़ हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया।
दिनांक 07-10-2026 की रात्रि में गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील कराते हुए 02 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधीर कुमार पुत्र जयपाल सिंह (निवासी ग्राम सुनहरा, थाना गंग नहर, हरिद्वार) शामिल है, जो धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (वाद सं. 11/22) में वांछित था। वहीं दूसरी अभियुक्त श्रीमती बूगली पत्नी स्व. महावीर (निवासी ग्राम भौरी भारा पुर, थाना बहादराबाद, हरिद्वार) है, जो धारा 60 आबकारी अधिनियम (वाद सं. 1897/2018) में वारंटी थी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 भजराम चौहान, अपर उपनिरीक्षक असाड सिंह पवार, हेड कॉन्स्टेबल परवीन कुमार, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, कांस्टेबल अनिल शर्मा तथा महिला होमगार्ड सुनीता देवी शामिल रहे। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


