वारंटी गिरफ्तारी अभियान में गंगनहर पुलिस को सफलता, पांच फरार वारंटियों को दबोचा।
“रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी”
रुड़की।8 अक्टूबर 2026–कोतवाली गंगनहर पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल नेतृत्व में वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर 2026 को अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विकास पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सरस्वती विहार, थाना गंगनहर, सनी पुत्र धर्मेंद्र निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, रोशन लाल पुत्र गिरवर निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, अमित कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर तथा नितिन पुत्र दीप लाल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी माननीय न्यायालय से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी की। गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल रणवीर सिंह शामिल रहे।