रुड़की में फर्जी मार्कशीट का खेल बेनकाब, शिव बाबा इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य गिरफ्तार।
दूसरे छात्रों की मार्कशीट पर लगाया फ्लूड, नाम बदलकर बना दिए फर्जी दस्तावेज।
खुद ही स्कूल का मालिक और प्रधानाचार्य, फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोप में पुलिस ने दबोच।
रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी
रुड़की। 17 नवंबर 2026 कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस ने फर्जी मार्कशीट और अंकतालिका तैयार करने के आरोप में शिव बाबा इंटर कॉलेज माजरी, पिरान कलियर के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कॉलेज के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर दूसरे छात्रों की मार्कशीट पर फ्लूड लगाकर संदीप कुमार और सपना देवी के नाम से फर्जी अंकतालिका एवं स्थानांतरण प्रमाणपत्र तैयार किए थे।
मामले का खुलासा सिंचाई विभाग रुड़की में मृतक प्रकाश चंद की नौकरी और पेंशन धोखाधड़ी से प्राप्त करने के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान हुआ। 23 सितंबर 2025 को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कालूराम यादव की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 351/25, धारा 336, 338, 340 और 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि संदीप कुमार और सपना देवी वर्ष 2013-14 में कक्षा 10 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने दोनों के साथ मिलकर दस्तावेजों में कूटरचना की और फर्जी शैक्षणिक रिकॉर्ड तैयार किए।
पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार, निवासी माजरी, थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश करने की कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भजराम चौहान और कांस्टेबल गुलबहार पुलिस टीम में शामिल रहे।