ब्रेकिंग

मंगलौर पुलिस ने दिल्ली की गोल्ड लोन शाखा से लाखों के चोरी के जेवरात बरामद


मंगलौर चोरी कांड का खुलासा: दिल्ली की गोल्ड लोन कंपनी से शत-प्रतिशत जेवरात बरामद।

रिपोर्ट- मौ.गुलबहार गौरी 

रुड़की। 9 अक्टूबर 2026–हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलौर के ग्राम उदलहेड़ी में हुई चोरी के मामले में चोरी के जेवरातों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर दिल्ली के भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा से चोरी के शेष जेवरात बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमा संख्या 411/2026 के संबंध में आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया गया था। उस दौरान उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि चोरी के शेष सोने के जेवरात दिल्ली की गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखे गए थे।

जांच में सामने आया कि 7 अगस्त 2026 को जेवरात गिरवी रखकर ₹2,51,200 का ऋण लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर संबंधित शाखा से शेष जेवरात बरामद किए।

बरामद सामान में सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी कानों के कुंडल, एक नथ, एक मांग टीका और एक चेन शामिल हैं। इस कार्रवाई से चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित हुई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरत शर्मा, कांस्टेबल तेजपाल, कांस्टेबल किशन देव राणा और होमगार्ड सचिन कुमार शामिल रहे। बरामदगी पर वादी ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon