ब्रेकिंग

रुड़की पुलिस ने शिव मंदिर में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


रुड़की पुलिस ने शिव मंदिर में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

“रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी”

रुड़की। 10 अक्टूबर 2p26–कोतवाली रुड़की पुलिस ने नगला इमरती स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को नगला इमरती निवासी प्रहलाद त्यागी पुत्र स्वर्गीय रमेश त्यागी ने शिव मंदिर से बैटरी, इन्वर्टर सहित अन्य सामान चोरी होने के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई।

प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 9 अक्टूबर की रात नगला इमरती स्थित आम के बाग के पास मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महबूब पुत्र शरीफ निवासी टोडा अहतमाल और फिरोज पुत्र इकराम निवासी ग्राम जलालपुर, कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है।

पुलिस ने एक बैटरी, एक इन्वर्टर, तांबे के दो घंटे, एक तांबे का लोटा, पीली धातु के दो दीपक और तांबे का सर्प बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP07L8164 भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज रावत, कांस्टेबल गोविंद तोमर और कांस्टेबल नरेश जोशी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon