रुड़की में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


 

रुड़की में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

“मौ.गुलबहार गौरी”
रूडकी, 8 फ़रवरी 26 कोतवाली रूडकी पुलिस ने गैंगरेप के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सख्त निर्देशों पर की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता स्पष्ट होती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा कोतवाली रूडकी में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि ग्राम जौरासी निवासी मेहरबान पुत्र मकसूद ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके बाद जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मेहरबान के दो साथी दानिश पुत्र सुक्का और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील ने घटना के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली रूडकी में मु0अ0सं0 31/2026 पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली रूडकी प्रदीप विष्ट को तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उप निरीक्षक अंशु चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार दबिश दी और दिनांक 07 फरवरी 2026 को दो अभियुक्तों मेहरबान पुत्र मकसूद तथा अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील को उनके निवास स्थान ग्राम जौरासी से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, जबकि तीसरे आरोपी दानिश की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अंशु चौधरी, कांस्टेबल 656 प्रदीप, कांस्टेबल 1310 अनूप लिंगवाल और महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा शामिल रहीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन ने राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon