रुड़की पुलिस का स्पा सेंटरों व कैफे पर छापामारी अभियान, कर्मचारियों का सत्यापन न मिलने पर होगी कार्रवाई
रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी
रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों और कैफे में छापामारी एवं सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर वहां कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी और सत्यापन की स्थिति की जांच की।
अभियान के दौरान MS नेचर स्पा सेंटर में एक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन नहीं पाया गया। इस पर पुलिस ने संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेजा। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक को कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की हिदायत भी दी।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों और कैफे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी एवं सत्यापन अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने संचालकों से कहा कि वे अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन कराएं और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रखें।
अभियान के दौरान पुलिस ने प्रतिष्ठानों के संचालकों को नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए।