चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण व हज गाइड का वितरण किया गया
9पीएम टीवी
कलियर। (ब्यूरो गुलबहार गौरी) पिरान कलियर स्थित हज हाऊस में हरिद्वार से चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को हज के अरकान के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने हज गाइड हज यात्रियों को वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से कुल 1064 हज यात्रियों को हज पर जाने के लिए चयनित किया गया है। मंगलवार को हरिद्वार और टिहरी जिले के हज यात्रियों का टीकाकरण और हज की सम्पूर्ण जानकारी आलिमों द्वारा पिरान कलियर हज हाउस में दी गई है। हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने हाजियों को दिल्ली हज हाऊस में पहुंचने से लेकर सऊदी अरब तक के सफर की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम का संचालन हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने किया। इस मौके पर सदस्य अकरम साबरी, राव काले खां, अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी, डॉक्टर सरफराज, जमशेद अली, नफीस अहमद, गुलफाम, शाहनवाज आलम, काजी शमी अल्वी, सलमान फरीदी, मोहम्मद शाहिद, अब्दुल कादिर, इजहार आदि मौजूद रहे।