ब्रेकिंग

14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी ढंडेरा फाटक से दबोचा


14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी नितिन गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज। 

 

रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी

रुड़की (जनपद हरिद्वार): 7 अक्टूबर 2026
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 24 अगस्त 2026 को वादी मुकदमा की तहरीर पर कोतवाली गंगनहर में मु०अ०सं० 406/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए सर्विलांस, पूर्व से प्राप्त सीडीआर (CDR) के अवलोकन तथा लोकेशन के आधार पर ढंडेरा फाटक, रुड़की से अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन पुत्र सुधीर कुमार (उम्र 30 वर्ष), निवासी मोड़कला, थाना बहसूम, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)m, 65(1) तथा पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3(1)/5(2), 5(l)/6 की बढ़ोत्तरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ममता मखलोगा, हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon