गंगनहर पुलिस की कार्रवाई: आर्म्स एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, नाजायज चाकू बरामद।
रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी
रुड़की। 7 अक्टूबर 2026–कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से लाठरदेवा तिराहा स्थित आम के बाग के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी की पहचान नौशाद अली पुत्र शौकत अली, निवासी हबीबगढ़, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 385/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद अवैध चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल 1079 अमर सिंह नेगी और कांस्टेबल 79 स्वरूप शामिल रहे।