रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ 26 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-मौ. गुलबहार गौरी
रुड़की।4 अक्टूबर 2026-कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक 26 वर्षीय युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनिया बाजार के पास लालकुर्ती स्थित खाली ग्राउंड में एक संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान शिव पुत्र संजय, निवासी गोल भटा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 448/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल 738 रंग मोहन तथा होमगार्ड 2542 प्रमोद शामिल रहे।