पुलिस की बड़ी कार्रवाई-घर में लाखों की चोरी का खुलासा,4 शातिर गिरफ्तार


मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में लाखों की चोरी का खुलासा, गाजियाबाद से 4 शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी 

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा; गाजियाबाद से 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 100 प्रतिशत माल बरामद। उदलहेड़ी निवासी रोहित के घर 21 अगस्त को हुई थी चोरी। पुलिस ने लगातार सुरागरसी-पतारसी और संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों को दबोचा। वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

रुड़की। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम उदलहेड़ी में बंद मकान से हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 100 प्रतिशत चोरी का माल बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2026 को उदलहेड़ी निवासी रोहित पुत्र सतपाल के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में कोतवाली मंगलौर में मुकदमा संख्या 411/2026, धारा 305ए बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी, संदिग्धों से पूछताछ और अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद चार आरोपियों सुधांशु, राहुल, रोहित और नितीन कुमार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु का लॉकेट, टॉप्स, कंगन, छह पाजेब, तीन बिछुए तथा वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार संख्या UP-14MT-0350 बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon