गंगनहर पुलिस का एक्शन: शांति भंग के आरोप में युवक गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
रिपोर्ट-मौ.गुलबहार गौरी
रुड़की।5 अक्टूबर 2026-कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 अक्टूबर 2026 को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान की गई।
कोतवाली गंगनहर के तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी कर रही है। इसी क्रम में उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल धीरेंद्र और कांस्टेबल स्वरूप शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में सौरभ बालियान पुत्र रमेश बालियान, निवासी महालक्ष्मीपुरम, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे माननीय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की के समक्ष पेश किया जाएगा।
गंगनहर पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।