गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार


गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्ट- मौ. गुलबहार गौरी 

रुड़की (हरिद्वार), 06 अक्टूबर 2026

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओं के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों पर, प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव द्वारा गठित टीम द्वारा की गई।

टीम में उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार और पीआरडी बृजपाल शामिल थे। वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था की देखरेख और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति NBW (गैर-जमानती वारंटी) के साथ घूम रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने अभियुक्त शादाब पुत्र दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। शादाब सुनहरा गुलाब नगर, रुड़की का निवासी है और उसके खिलाफ धारा 138 एन आई एक्ट के तहत वारंट जारी था।

अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon